फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजली कटौती से आजिज लोगों ने बभनी उपकेंद्र को घेरा , धरने पर बैठे, मचाया हंगामा

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 05:15 PM IST

बभनी विद्युत उपकेंद्र से मनमानी बिजली कटौती के विरोध में उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। रात में ही उपेंद्र पहुंचकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। शुक्रवार की सुबह की कटौती के विरोध में लोग उग्र हो गए। जेई-एसडीओ के आश्वासन पर उपभोक्ता शांत हुए। उपकेंद्र से बभनी से ब्लाॅक के 40 ग्राम पंचायतों के 72 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। विगत 15 दिनों से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का दावा करती है, जबकि यहां ग्रामीणों को आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। बिजली के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। जब भी पूछिए एक ही उत्तर होता है मेन लाइन 33 फाल्ट है। अगर मेन लाइन चालू है तो भी लाइन उपभोक्ताओं को नहीं मिलता। लोग मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए तरस जा रहे हैं। पानी का संकट गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर बिजली में सुधार नहीं हुआ तो चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। शुक्रवार को शाम करीब तीन बजे अवर अभियंता महेश कुमार ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में बिजली सभी को 15 से 18 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। ग्रामीणों ने अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा लेकिन धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि जब तक एसडीओ नही आ जाते तब तक धरना समाप्त नही होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें