सोनभद्र जिले के थाना घोरावल क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मुक्खा फॉल पर रविवार की शाम अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व गोताखोरों की टीम ने तलाश शुरू कर दी। एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी का पता नहीं चल सका है।