सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में पानी आपूर्ति के लिए आ रहा पाइप लाइन महिला थाना के पास किसी वाहन के दबाव के कारण मंगलवार को फट गया। पानी की सप्लाई शुरू होने पर पाइप लाइन फटने की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई। पाइप फटने से सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी नगर पालिका के कर्मचारियों को दी। इस संबंध में नगर पालिका परिषद सोनभद्र के जलकल प्रभारी विमलेश ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज महिला थाना के पास पानी सप्लाई की पाइप फट गया था। फटे पाइप लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है। मरम्मत कराकर पानी सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। मरम्मत के दौरान पाइप लाइन से पानी सप्लाई बाधित रहा।