खबर सोनभद्र के दुद्धी से जुड़ी है। वर्ष 1976 से निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का हाल जानने प्रमुख अभियंता संदीप कुमार ने शनिवार को अमवार पहुंचे। उन्होंने कनहर बांध का निरीक्षण किया। फील्ड हॉस्टल में अभियंताओं व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर बांध की सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली। कुड़वा में निर्माणाधीन टनल और जलसेतु की भी प्रगति जानी। प्रमुख अभियंता ने पुनर्वास काॅलोनी में मिलने वाली सुविधाएं के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण बजट आते ही करा दिया जाएगा। काॅलोनी में मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धनौरा में सिंचाई विभाग के आवासीय काॅलोनी के अधिकारियों पर विद्युत बिल बकाया सहित अन्य कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई। सभी समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।