सोनभद्र के परनी-बराइडाड़ मार्ग पर बीती रात मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां खबर लिखे जाने तक उनका इलाज जारी है।