सोनभद्र जिले में शनिवार को यातायात सुरक्षा माह का आगाज हुआ। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान से सदर विधायक भूपेश चौबे और एसपी अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद दोनों ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया।