बभनी के झारसुगुड़ा (ओडिशा) से कार में छिपाकर प्रयागराज ले जाया जा रहा 73 किलो गांजा बभनी पुलिस ने शुक्रवार शाम नधिरा जंगल के पास से बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य तस्कर अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। महज 12 दिन के अंदर बभनी पुलिस की यह दूसरी बड़ी कामयाबी है।