फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकीकृत भारत के शिल्पकार थे सरदार पटेल, पुण्यतिथि मनाई; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 10:01 PM IST

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय एकता में सरदार पटेल के योगदान को सराहा गया। अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार और एकीकृत भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री के रूप में अदम्य इच्छाशक्ति, असाधारण नेतृत्व और अटल संकल्प के बल पर देश की अखंडता को सुनिश्चित किया। पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व में 562 से अधिक रियासतों का भारत संघ में ऐतिहासिक विलय संभव हुआ, जिससे एक सशक्त और संगठित भारत की नींव पड़ी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अमर आदर्श है, जो देश को एकता और दृढ़ता के मार्ग पर सदैव प्रेरित करता रहेगा। महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि 15 दिसंबर 1950 में सरदार वल्लभ भाई पटेल का मुंबई में निधन हुआ था। वे करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। कार्यक्रम में चौधरी यशवंत सिंह, राजेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, कामता प्रसाद यादव, राजकुमार पटेल, अजय, सरफराज खान, दशरथ यादव, शैलेंद्र कुमार, राम गुल्ली यादव, वीरेंद्र कुमार, संदीप जायसवाल, प्रदीप यादव, टीटू गुप्ता, रविंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें