फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म 7 का दुरुपयोग होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, VIDEO

फार्म 7 का दुरूपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से मतदाताओं का नाम नहीं काटे जाने का अनुरोध बीएलओ और जिला प्रशासन से की है। आरोप है कि गलत शिकायत करके मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव का कहना है कि रॉबर्ट्सगंज नगर के वार्ड 23 के बूथ संख्या 7, 2, 16 बूथ संख्या 21 में बड़ी संख्या में प्रारूप 7 का दुरूपयोग करते हुए बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम काटने के लिए आवेदन किया गया है। बताया कि करीब 69 मतदाताओं का नाम काटने के लिए फार्म भरा गया है। इसमें अधिकांश मतदाता जीवित हैं। मांग किया कि झूठी शिकायत करने वालो के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करें, अन्यथा सपा के कार्यकर्ता धरना पर बैठने को बाध्य होंगे। जिला प्रशासन से फार्म 7 का दुरूपयोग बंद करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मनीष त्रिपाठी, जुनैद अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें