फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में पुलिस की पाठशाला, क्षेत्राधिकारी ने कहा हर थाने में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क, वहां दर्ज कराएं शिकायत

नसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों ने पुलिसिंग की बारीकियां जानीं। पिपरी सीओ अमित कुमार ने उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साइबर जालसाजों से बचने के लिए जागरूक किया। सड़क सुरक्षा का भी पाठ पढ़ाया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 280 विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि सीओ अमित कुमार ने कहा कि हमें अपने साथ हुए किसी प्रकार के अपराध को छिपाना नहीं चाहिए। चाहे लड़का हो या लड़की किसी को कहीं भी कोई अगर गलत तरीके से छूता है या दुर्व्यवहार करता है या कोई फोटो या वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है तो इसे छिपाएं नहीं। अपने परिजनों, शिक्षकों को बताएं। अगर कोई मदद न करे तो पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करें। महिलाओं के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की जानकारी आप महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी को दे सकती हैं। आपकी गोपनीयता सुरक्षित रखी जाएगी। कुछ न समझ आए तो सीधा डायल 112 पर फोन करें। साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पुलिस की ओर किसी भी प्रकार की पूछताछ ऑनलाइन नहीं होती। आपको गिरफ्तार करना हो या फिर किसी मामले में पूछताछ करना है तो स्थानीय पुलिस ही करेगी। ईमेल, व्हाट्सएप या किसी भी माध्यम से कोई नोटिस आए तो पहले उसके बारे में स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। मोबाइल हमारी सुविधा के लिए लेकिन थोड़ी सी चूक हमें खतरे में डाल देता है। किसी भी अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव न करें। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, एंबुलेंस 108, हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033, साइबर क्राइम 1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें