फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली निशान यात्रा, झूमते रहे श्रद्धालु

Pragati Chand Updated Fri, 03 Apr 2026 08:20 PM IST

सोनभद्र जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के उत्तर मोहाल स्थित अवतार उपवन के हनुमान मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन निर्मल कुमार केडिया के नेतृत्व में ब्रह्मबाबा गली से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बैंड-बाजे की धुन पर युवक-युवतियां उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए अवतार उपवन स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर पहुंचने पर अनुज केडिया और हरीकिशोर केडिया ने बजरंगबली की भव्य आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में राजन अग्रहरि, सुनीता सांवरिया, नीरज केजरीवाल की टीम ने हनुमान जन्म उत्सव से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। इस अवसर पर निर्मल केडिया, अनूज केडिया, हरीकिशोर केडिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक केसरवानी, विजय कानोडिया, प्रदीप खेतान, अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शिखर केडिया, स्तुति संकल्प, तरुण, राघव, अंजू केडिया, सीमा, ओम प्रकाश बजाज, ज्योति प्रकाश अग्रवाल, दीप्ति, साची बजाज, निताची अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें