फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से विवाहिता की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी; VIDEO

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में रविवार की रात पूजा कन्नौजिया (27) की मौत हो गई। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। पचोखर निवासी विनोद कुमार कन्नौजिया की पत्नी पूजा कन्नौजिया (27) की रविवार रात करीब नौ बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन तत्काल निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर पन्नूगंज पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा कन्नौजिया मूल रूप से घोरावल थाना क्षेत्र के सोतील गांव निवासी मन्नूलाल कन्नौजिया की पुत्री थीं। उनकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व पचोखर निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। दंपती की करीब डेढ़ वर्ष की एक पुत्री भी है। पिता मन्नूलाल ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत भी हुआ था। बेटी ठीक थी। मौत के बाद उन्हें रात में सूचना दी गई। एसओ माधव सिंह ने बताया कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें