जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर लोढ़ी में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में 56 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन (सोनभद्र डिपो) की संविदा चालक भर्ती सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे लैट्रीक स्टाफिंग नोएडा, मेराक्यू दिल्ली, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि. सोनभद्र, टैलेंटअप नोएडा, शिवशक्ति एग्रीटेक वाराणसी, महादेव हनुमत वाराणसी, विजन इंडिया सर्विसेज प्रा. लि. नोएडा, एनएसडीसी वाराणसी, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि. सोनभद्र, कामाख्या टीवीएस रॉबर्ट्सगंज, एसबीआई कार्ड वाराणसी, एवं मीडलैंड माइक्रोफिन सोनभद्र ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर रोजगार मेले के प्रभारी सच्चिदानंद, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेंद्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।