फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ 2025 : सोनभद्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं का पुण्यकर्म, स्नान कर लौट रहे भक्तों को दी राहत

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के सेवा कार्य में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। बुधवार को भी जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। हिंदुआरी में खिचड़ी बांटी गई तो रेणुकूट के मुर्धवा मोड़ पर फल, बिस्किट का वितरण हुआ। हिंदुआरी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने महाकुंभ से लौट रहे वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं को भोजन-पानी आदि उपलब्ध कराया। उधर, रेणुकूट क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में फल, बिस्किट व पानी उपलब्ध कराकर मंगल यात्रा की कामना की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के प्रमुख स्थानों पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर नाश्ता व पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें