फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में सपाइयों ने फूंका अनुपूरक बजट का पुतला, बजट को बताया छलावा

प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट को छलावा करार देते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। रॉबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब के पास बजट का प्रतीक पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार धन के बंदरबाट के लिए यह बजट लेकर आई है। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि 17 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से निजात के लिए कोई प्रावधान नहीं है। प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। बच्चों की पढ़ाई, काॅपी-किताब के दामों में वृद्धि से लेकर दाल सब्जी भी महंगी है। भाजपा ने जनता से वादा किया था कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन महंगे दिन आ गए हैं। प्रदर्शन में लीलावती भारती, सैफ अली खान, धीरेंद्र पटेल, अनूप कोल गोपाल गुप्ता, चंदन, रोहित भारती, गुलाब मौर्य, सुजीत खरवार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें