राॅबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित कीर्तिपाली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने नर्सिंग की छात्राओं को अपने कार्यों को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिक शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा भी जरूरी है। खास तौर से इस क्षेत्र में बोलने का तरीका और लहजा अच्छा है तो मरीज क़ो तुरंत असर करेगा। कहा कि अपने माता-पिता के संघर्ष क़ो याद रखिए। उनका संघर्ष याद रहेगा तो आप बेहतर कर पाएंगी। सही राह पर चल पाएंगे। अपनी समस्या को अपने अंदर दबाएं नहीं, उसे खुलकर बताएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके। कार्यक्रम में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1930 आदि के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.जेया वनीथा, प्रशासक श्रवण कुमार, महिला एसओ सविता सरोज, टीएसआई केके शुक्ला सहित 110 छात्राएं शामिल हुईं।