फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली के दिन दिल खिल जाते हैं... पर झूमे व्यापारी, उड़ाया अबीर-गुलाल

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले सोमवार शाम गेंगुआर स्थित बैंक्वेट हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व्यापारियों ने जमकर होली खेली। होली आई रे कन्हाई... और होली के दिन दिल खिल जाते हैं... जैसे गीतों पर देर रात तक नाचते-झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं. अजय शेखर, सदर विधायक भूपेश चौबे और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, जबकि नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि संगठन की निरंतर प्रगति कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारियों की बदौलत संभव हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ हैं। स्वतंत्रता संग्राम में भी व्यापारियों ने आर्थिक सहयोग देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आज भी समय पर कर अदा कर देश को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि किसी व्यापारी के साथ अन्याय हुआ तो संगठन उसके समर्थन में संघर्ष करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें