फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,बाबा साहब पर टिप्पणी को लेकर जताया विरोध, निकाला जुलूस

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने सदन में बाबा साहब पर गृहमंत्री की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए देशवासियों से मांफी मांगने की मांग रखी। प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया व गोंगपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे-कुचले और वंचित वर्ग को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। उनके प्रति कोई भी आपत्तिजनक बात स्वीकार नहीं किया जा सकता। गोंगपा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि ज्ञापन सोनभद्र जिले में पांचवीं अनुसूची लागू करने, वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत दावेदारों को अभिभोग प्रमाण पत्र देने, किसानों को बिजली-पानी मुफ्त देने के साथ ही सोनभद्र के बेरोजगारों को कंपनियों में नौकरी देने की मांग प्रमुख है। नेतृत्व जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया और संचालन जिला महासचिव रामचंद्र टेकाम ने किया। विरोध प्रदर्शन में हीरालाल, रामचरित्र नेताम, राजेंद्र सिंह मरपची, कनई चेरो, बिंदू अगरिया, आरके सिंह अर्मी, शिव प्रसाद अर्मो आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें