फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के नेतृत्व में फोर्स ने किया पैदल मार्च, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 09:37 PM IST

होली व रमजान के मद्देनज़र जनपद में शांति, सौहार्द और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एरिया डोमिनेशन करते हुए पैदल मार्च निकाला। एसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में एएसपी अनिल कुमार, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के साथ रॉबर्ट्सगंज कस्बे में पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर मार्च किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से संवाद कर निर्भीक वातावरण का भरोसा दिलाया। अपील की गई कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और पारंपरिक तरीके से मनाएं। पुलिस ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट करने, हुड़दंग या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें