फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

151 मीटर तिरंगे के साथ निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र; VIDEO

उद्भव सेवा समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लगातार पांचवें वर्ष 15 अगस्त को 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य पदयात्रा निकाली गई। एडीएम वागीश कुमार शुक्ल, सीओ रणधीर मिश्रा और नगर के सम्मानित नागरिकों ने गुब्बारा उडाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। देशभक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में पूरा नगर राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया। पदयात्रा में संस्था के सदस्यों के साथ बौद्ध शिक्षण संस्थान, सनबीम स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना होनी चाहिए। देशभक्ति से जुड़े आयोजनों में सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। महामंत्री गोविंद केसरी, कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य और अनिल सोनी ने स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और बच्चों के सहयोग की सराहना की। संगठन मंत्री एवं सचिव कमल पाल सिंह और अरविंद पांडेय ने पत्रकारों तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया। पदयात्रा में श्याम बाबू, प्रतीक केसरी, अविनाश शुक्ला, आशुतोष, गणेश केसरी, डॉ. रमन त्रिपाठी,रामचंद्र मौर्य, कूश मौर्य, मुकेश मौर्य, मुकेश जायसवाल, अमित वर्मा, अमित अग्रवाल, शिवम केसरी, प्रशांत जैन, आनंद गुप्ता, रवि सिंह, रिशु तिवारी, दिनेश मौर्य, अभिषेक साहू, प्रदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, उमेश कुशवाहा, नीतिश जायसवाल, सूरज कुमार, दीपक केसरी और मनोज यादव समेत संस्था के सदस्य शामिल रहे। अंत में अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने संस्था के सभी सदस्यों, पत्रकारों, पुलिस प्रशासन, नगरवासियों और स्कूल प्रबंधन का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें