फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में चलते ट्रेलर में लगी आग, तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 05 Dec 2024 12:15 PM IST

रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक ट्रेलर में शार्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा संवरा पुल के पास हुआ। ट्रेलर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। आग लगने के बाद चालक साबिर खान ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेलर को रोककर अपनी जान बचाई। एनटीपीसी विंध्यनगर प्लांट से रायगढ़ (छत्तीसगढ़) जा रहे ट्रेलर में सुबह अचानक आग लग गई। चालक ने सिलेंडर का उपयोग कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। आग के बढ़ने पर चालक को ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। कुछ ही समय में ट्रेलर धू-धूकर जलने लगा और उसके टायर फटने लगे। आग लगने के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर बभनी पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय और उप निरीक्षक शशिकांत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर पास की नदी से पंपिंग सेट का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। अगर पास में नदी नहीं होती तो आग बुझाना मुश्किल हो जाता। ग्रामीणों के सहयोग से लगभग एक घंटे के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया और यातायात बहाल किया जा सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें