अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर हुए भव्य भगवा धर्मध्वज आरोहण की खुशी रॉबर्ट्सगंज में भी दिखी। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भक्तों ने बड़ी संख्या में सामूहिक पाठ कर प्रभु श्रीराम और बजरंग बली की स्तुति की।