वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के डाला-बाड़ी के पास शुक्रवार की शाम कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शांति देवी (52) की मौत हो गई। हादसे में पति रामसेवक पटेल (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया।