फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का आह्वान, VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Tue, 30 Jun 2026 12:13 AM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर की ओर से शनिवार को रामलीला मैदान में हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक अंगराज, जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल और नगर संघ चालक संगम मंचासीन रहे। इस दौरान एकल गीत और अमृत वचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रांत संघ चालक अंगराज ने कहा कि हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस केवल ऐतिहासिक अवसर नहीं, बल्कि स्वराज्य, आत्मगौरव, संगठन और राष्ट्रचेतना का प्रेरणादायी पर्व है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास की गौरवशाली घटना थी, जिसने समाज में आत्मविश्वास का संचार किया और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने कुशल नेतृत्व, सुशासन, संगठन क्षमता और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया। उनका जीवन समाज के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में संगठन, समरसता, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के कार्यों को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह दिनेश ने किया। समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर संघ के संतोष ,नीरज,विश्वनाथ,कृरूण प्रताप, अंकित, विनय, रामेश्वर पांडेय, जेबी सिंह, धीरज समेत पदाधिकारी, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें