सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के चुर्क चौकी क्षेत्र के पड़री खुर्द ग्राम पंचायत के बीरबल टोला में रविवार की सुबह भूसा रखने को लेकर दो सगे भाइयों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने लाठी से छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।