फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में भाजयुमो ने फूंका सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला

सोनभद्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम बढ़ौली चौराहे पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका। नेशनल हेराल्ड में घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष विक्रम हिरेश द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रजनीश ने कहा कि ईडी ने यंग इंडिया मनी लांड्रिंग केस में 15 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल किया। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी का भी नाम है, जिससे इस घोटाले में उनकी संलिप्तता स्पष्ट हो रही है। जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा देश को लुटने का काम किया है। जब कांग्रेसी नेता पूरी तरह फंस गए हैं तो बौखला कर देश भर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें