फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती चोरी से नाराज अधिवक्ता और व्यापारी सड़क पर उतरे, मुर्दाबाद के लगे नारे; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 09:29 PM IST

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापार मंडल, स्वर्णकार संघ, दुद्धी बार एसोसिएशन ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को नाराज लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। शुक्रवार की रात ज्वेलरी के दुकान से हुई चोरी को लेकर आक्रोशित स्वर्णकार संघ व व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। तहसील सभागार पहुंच कर एसडीएम दुद्धी के समक्ष भी विरोध जताया। कोतवाली पुलिस के विरुद्ध विभिन्न मामलों को लेकर शिकायत की। स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी रूपेश जौहरी ने कहा कि पुलिस ने दो दिन में खुलासा नहीं किया तो सभी ज्वेलरी के दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, कुलभूषण पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने एसडीएम निखिल यादव से मिलकर दुद्धी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। निखिल यादव ने आश्वासन दिया कि पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आगे कोई लापरवाही न करें इस पर पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी बात होगी। सभी व्यापारी अपना दुकान खोलें किसी भी तरह की कोई दिक्कतें नही होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें