फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज में 2083 दीप जलाकर कार्यकर्ताओं ने मनाया हिंदू नववर्ष; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 08:59 PM IST

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद की ओर से बृहस्पतिवार की देर शाम 2083 दीपोें से नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 लिखकर हिंदू नव वर्ष की बधाई दी गई। वही संगठन के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने जयश्री राम जय हनुमान के नारे लगाए। विहिप के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार हमारा नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है। इसी दिन से हमारे सभी त्योहार और मांगलिक कार्य शुरू होते है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है व हम निरंतर अपनी संस्कृति व संस्कारों के प्रति सजग रह कर कार्य करते रहेंगे। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर सत्यप्रताप सिंह, मिठाई लाल सोनी, आनंद नारायण, देवानंद मिश्रा, अजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, शिवम मिश्रा संतोष पांडेय, शिवम प्रतीक, राहुल सोनी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें