फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था, सोमवार को शिवद्वार में करेंगे जलाभिषेक;video

सोनभद्र में श्रावण मास में शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज रंगीला कांवड़ यात्रा की ओर से कांवड़ियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर तालाब से जल लेने के लिए गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। यात्रा में शामिल कांवड़िए नाचते-गाते और हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकी भी सजाई गई थी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में उनका स्वागत किया गया। रंगीला कांवड़ यात्रा के महेश कुमार सोनी ने बताया कि कांवड़िए विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर तालाब से पवित्र जल लेकर सोमवार को शिवद्वार स्थित उमा-महेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए कांवड़ियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा में नगर के विष्णु सोनी, सूरज, राम, संजय, समीर, चंदन, सौरव, शुभम, स्वतंत्र, सनी, समिति और अनुभव समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। जत्थे के रवाना होने के दौरान नगर में भक्ति का माहौल बना रहा। कांवड़ियों के जयकारों और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। नगर के विभिन्न इलाकों से भी कांवड़ियों के जत्थे शिवद्वार में जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। सावन में शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें