सोनभद्र जिले की तहसीलों में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर भी ठंड का असर दिखा। चारों तहसीलों में कुल 162 शिकायतें आई। इसमें 25 का निस्तारण हुआ। अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश के साथ सुपुर्द कर दिया गया।