सीतापुर जिले के खैराबाद देहात क्षेत्र के 13 गांवों मे एक माह से बिजली न मिलने पर ग्रामीणों ने दतेली गांव से खैराबाद पावर हाउस तक पैदल यात्रा निकालकर घेराव करके धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है बिजली न मिलने से फसलें सूख रही हैं। सैकड़ों की तादात मे किसानों ने दतेली गांव से पैदल यात्रा निकालकर खैराबाद पावर हाऊस पर जमकर प्रदर्शन कर धरना दिया। बिजली विभाग ने 9 घंटे बिजली देने के अश्वासन के साथ दो माह में जर्जर लाइन को बदलने का आश्वासन देकर लोगो को शांत कराया।