फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sitapur: चार दिन से लापता बकरी चराने गए बुजुर्ग का शव नहर में उतराता मिला, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के सहादतनगर निवासी बुजुर्ग चार दिन पहले बकरी चराने घर से निकले थे। देर शाम तक जब वापस नहीं आये तो परिजनों ने तलाश की। नहर के किनारे उनका चश्मा, अंगौछा व डंडा मिला। थाना में पिता के लापता होने की सूचना दी। बुधवार को पारा गांव के निकट नहर में उनका शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के सहादतनगर निवासी मिश्री लाल (70) पुत्र मंगली प्रसाद बीते रविवार को गांव के पश्चिम नहर के किनारे बकरी चराने गये थे। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आये तो परिजनों मे तलाश करना शुरू किया। जिस पर नहर के किनारे उनका चश्मा, अंगौछा व डंडा रखा मिला। परिजनों को आशंका हुई कि वह कहीं चले गये हैं। तलाश करने के बाद थाना इमलिया सुल्तानपुर को सूचना दी। आसपास के गन्ने के खेत में ड्रोन कैमरे से तलाश की व नहर का पानी बंद करवाकर तलाश की। मगर बुधवार की सुबह सहादतनगर से करीब 6 किमी दूर पारा गांव के निकट बुजुर्ग का शव उतराता हुआ दिखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। शव मिलने की सूचना पाकर सहादतनगर निवासी मुन्ना लाल भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने बुजुर्ग को अपने पिता मिश्री लाल के रूप में शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें