फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी: अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, डीएम-एसपी ने घायलों का लिया हालचाल

सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के सिधौली मिश्रिख मार्ग बरगदिया गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड्ड में पलटी है। इसकी चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश के करीब 50 श्रद्धालु फंसे हैं। जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया जा रहा है। बस में सवार सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया है। तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया है। बस को अभी सीधा नहीं किया जा सका है। क्रेन और जेसीबी की मदद से कवायद जारी है। डीएम-एसपी पहुंचे घटनास्थल डीएम डॉ राजा गणपति एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। वहीं, श्रद्धालुओं से बात कर उनके रुकने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें