उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) रविवार को भरत पैलेस में आयोजित आरंभ महोत्सव में शामिल होने बस और ई रिक्शा की मदद से पहुंचे। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने लखनऊ से सीतापुर का सफर साधारण रोडवेज बस से तय किया। इसके बाद बस स्टेशन से ई रिक्शा की मदद से भरत पैलेस पहुंचे। राज्यमंत्री गिरीश मिश्र ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आवाहन पर इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। हमने अपनी सरकारी गाड़ी और प्रोटोकॉल छोड़कर बस से सफर किया है। इस मुहिम को बढ़ावा देना होगा। छोटी छोटी ऊर्जा बचत कर हम इस चुनौतीपूर्ण समय में देशहित में योगदान कर सकते हैं।