फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पानी की समस्या को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र धरने पर बैठे, डीएम बोले: कर रहे समाधान

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हरदौरापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार सुबह पानी की समस्या को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएम डॉ राजा गणपति आर ने बताया कि छात्रों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। छात्रों के क्लासरूम के बाहर मन की बात के बॉक्स लगाए जाएंगे। छात्रों ने बताया कि सुबह नहाने के लिए गए थे, लेकिन वहां पानी उपलब्ध नहीं था। काफी देर तक पानी की व्यवस्था नहीं होने से छात्र नाराज हो गए। इसके बाद छात्रों ने विद्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। छात्रों के धरने पर बैठने की सूचना से विद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने छात्रों को जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। छात्रों की अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली जा रही है, ताकि उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें