सीतापुर जिले की महोली के नरनी गांव में रविवार शाम पकड़े गए बाघ को वन चेतना पार्क में रखा गया है। सुबह से ही उसका स्वभाव गुस्से वाला बताया जा रहा है। कई बार वन विभाग के लोग ही उसको देखने के लिए उत्सुकता दिखा रहे हैं। बाघ को करीब 5 किलो बकरे का मांस खिलाया गया है। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि बाघ को कहां भेजा जाएगा। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघ का लगातार चिकित्सीय परीक्षण जारी है। उसे छोड़ने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।