फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आधी रात में हरगांव चीनी मिल पहुंचे डीएम, किसानों की समस्याएं सुनीं

ishwar ashish Updated Tue, 04 Nov 2025 10:14 AM IST

जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर सीतापुर ने सोमवार आधी रात लगभग 12:30 बजे जिला गन्ना अधिकारी व सहायक चीनी आयुक्त के साथ अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल हरगांव के गन्ना तौल काटे की जांच की साथ ही मौजूद किसानों से बात की। जिलाधिकारी ने किसानों से गन्ना सर्वे, पर्ची, भुगतान व गन्ना मूल्य के विषय में जानकारी ली। साथ ही गन्ना तौल से लेकर चीनी बनने तक की प्रक्रिया को बहुत बारीकी से देखा। जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान चीनी मिल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, व अधिशाषी उपाध्यक्ष गन्ना शरद सिंह समेत मिल के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें