पुराना सीतापुर निवासी सेल टैक्स कर्मचारी जमील अहमद अंसारी सोमवार को हज मुकम्मल कर अपने घर वापस पहुंचे है। वह सुबह सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एस वी 3112 से अपने वतन पहुंचे हैं। हाजी जमील ने फ्लाइट में हुए पूरे वाकये को साझा किया। कहा कि जब फ्लाइट एकदम रुकने वाली थी, अचानक पायलट ने ऐसा ब्रेक मारा कि सबके सर सीट से टकरा गए। फिर टायर से धुआं निकला। फिर दमकल की गाड़ी आ गई। पहले एक ही दमकल आई। फिर एक और बुलाई गई। फिर आग को बुझाया गया फिर जहाज आगे रोका गया। गनीमत रही कि सब सकुशल हैं। जेहन में अहमदाबाद का हादसा घूम गया।