फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sitapur: एक सप्ताह पहले गायब हुई युवती का शव नहर में उतराता मिला, परिजन बोले- हत्या की गई

सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में शारदा नहर में मंगलवार को 19 वर्षीय युवती का नहर में उतराता शव मिला। युवती एक सप्ताह पहले घर से लापता हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पैनल गठित कर वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर गांव से निकली नहर में मंगलवार की सुबह तैरता हुआ मिला। युवती का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त पूजा(19) उर्फ मोहिनी पुत्री जगदीश निवासी मॉलसराए थाना महमूदाबाद के रूप में हुई। एक सप्ताह पहले गायब हुई थी युवती युवती पूजा एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी। युवती के पिता जगदीश ने इसके लिए कोतवाली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव का नरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने 21 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। नहीं ढूंढ सकी पुलिस एक सप्ताह पहले गायब हुई युवती को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस बरामद नहीं कर सकी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें