ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता की मौत के बाद सीतापुर में शिया समुदाय में शोक की लहर है। सीतापुर के महमूदाबाद में शिया समुदाय निवास करता है। अवध की सबसे बड़ी रियासत रही राजा महमूदाबाद की रियासत ईरान सरकार को शोक पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। शिया समुदाय के लोग राजा महमूदाबाद के किले में अपने धार्मिक नेता की मौत के बाद कुरान ख्वानी करेंगे उसके बाद शोक पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा। महमूदाबाद का ईरान से खास कनेक्शन है। महमूदाबाद के राजा रहे मोहम्मद अमीर अहमद खान की कब्र ईरान के मशहद शहर में बनी हुई है। रियासत से जुड़े लोग खामेनई से मिलते रहे हैं। 2018 में भी प्रोफेसर अली खान ने एक धार्मिक यात्रा के दौरान मुलाकात की थी। किले के सेक्रेट्री ने इसकी पुष्टि की है।