अयोध्या की तर्ज पर सीतापुर में भी बाबा श्यामनाथ मंदिर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा स्वास्थ्य में श्याम नाथ बाबा मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस बार भी कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसमें लेजर शो, भजन संध्या सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। रविवार को शाम 5 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, जो देर रात्रि तक चलेगा। शनिवार को मंदिर परिसर में दीये पहुंच चुके हैं। इन्हें व्यवस्थित तरीके से सजाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं ईओ वैभव त्रिपाठी ने कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में चल रहे रंग रोगन व सफाई व्यवस्था सहित अन्य कार्यों को दुरुस्त कराया।