यूपी के सीतापुर में मां के साथ दवा लेने बाजार गई महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर दिया। बेटी को बचाने में चाकू मां के गले में लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। रेउसा थाना क्षेत्र के खुरवलिया गांव निवासी संगीता देवी (30) की शादी गुड्डू के साथ हुई थी। वह दो साल से अपनी मां के साथ रह रही थी। इसी बात पर पति गुस्सा था। सोमवार को वह अपनी मां के साथ दवा लेने बाजार गई थी। वहां पर पति गुड्डू ने उस पर हमला कर दिया। बचाने में चाकू मां के गले में लग गया। इससे वह घायल हो गई। लोगों ने आनन फानन उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।