सीतापुर में लहरपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदीपुर मजरा शेरपुर स्थित एक तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुची। खबर फैली तो भारी संख्या में ग्रामीण तालाब किनारे जमा हो गए। सूचना पर वन दरोगा राजकुमार व उनकी टीम ने मौके पर पहुंची। पंपिंग सेट की सहायता से तालाब का पानी निकालकर देर शाम मगरमच्छ को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ लिया गया। उसे सुरक्षित प्रवास में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।