फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में असलहे के दम पर लूटपाट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Bhupendra Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 01:50 PM IST

यूपी के सीतापुर में बुधवार रात करीब 12.30 बजे नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाश घर के मुख्य दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसे। महिलाओं को डराकर अलमारी का ताला तोड़ा। नकदी और जेवरात लेकर भाग गए। घटना बिसवां थाना इलाके के मतिकरपुर गांव की है। गांव निवासी अनूप यादव ने बताया कि वह नगर पालिका बिसवां में पानी की टंकी पर प्राइवेट नौकरी करते हैं। देर रात उनके गांव के राहुल ने फोन करके घर में चोरी की सूचना दी। अनूप की मां ने बताया कि करीब तीन से चार नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग सास,बहू और पोती के जाग जाने पर उन्हें तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर घर में रखे नकदी और जेवरात निकाल लिए। पीड़ित महिलाओं के अनुसार बदमाश करीब दो से तीन लाख कीमत रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस में घटना के अनावरण के लिए चार टीमों को लगाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें