फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में 21 साल पुराने सपा के जिला कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, खाली कराई गई जमीन

यूपी के सीतापुर में टाउन हॉल परिसर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय को सोमवार को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ढहा दिया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पहुंचे चार बुलडोजरों ने पूरी इमारत को ढहाकर मलबे में तब्दील कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाल ही में डीएम कोर्ट ने टाउन हॉल परिसर की जिस जमीन को राज्य सरकार में निहितीकरण का आदेश दिया था, समाजवादी पार्टी का दफ्तर 21 साल से यहीं संचालित हो रहा था। बताया गया कि यह जमीन सरकारी थी। इस बेशकीमती सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए काफी समय से प्रशासनिक गतिविधियां और कानूनी प्रक्रियाएं चल रही थीं। प्रशासन लगातार इस परिसर को खाली करने के लिए नोटिस और निर्देश दे रहा था। खाली न करने पर बुलडोजर से इसे ढहा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें