फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरे राह महिला से छेड़छाड़ के अरोपी ई रिक्शा चालक की हुई धुनाई, वीडियो वायरल

ishwar ashish Updated Mon, 21 Oct 2024 07:13 PM IST

कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के बिसवां तिराहा गेट पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप में ई रिक्शा चालक की जमकर पिटाई हुई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार को नगर के बिसवां तिराहा गेट पर एक ई रिक्शा से एक महिला व एक युवक के उतरने के बाद ई रिक्शा चालक से विवाद होने लगा फिर उस युवक ने ई रिक्शा चालक को पहले लात घुसों से पीटा उसके बाद चप्पल निकाल पर उसे जमकर पीटा। जिससे ई रिक्शा चालक के कपड़े भी फट गए। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के द्वारा जब मारपीट कर रहे युवक से पूछा गया तो उसने बताया कि ई रिक्शा चालक महिला सवारी को रास्ते में छेड़ रहा था। जिसके चलते इसकी पिटाई की गई है। घटना के बाद ई रिक्शा चालक मौके से भाग गया और पिटाई करने वाला युवक भी मौके से चला गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें