फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बनी कार्रवाई, 150 साल पुरानी मस्जिद के साथ मंदिर पर चला बाबा का बुलडोजर

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 03:41 PM IST

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की रात 150 साल पुरानी मस्जिद पुलिस की देखरेख में जमींदोज कर दी गई। इसके साथ ही बस स्टेशन के सामने बने हनुमान मंदिर को भी ढहा दिया गया। सिधौली कस्बा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण जारी है। यह दोनों इमारतें पुल की सर्विस लेन की जद में आ रही थीं। इसलिए गिरा दी गईं। मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र का है। मस्जिद कमेटी के सदस्य मोहम्मद जाकिर ने बताया कि 1315 हिजरी में इस मस्जिद का निर्माण हुआ था। करीब 150 साल पुरानी मस्जिद का निर्माण राजा महमूदाबाद ने करवाया था। फिर वर्ष 1899 में इस मस्जिद का जीर्णोद्धार किया गया था। बताया कि शासन से करीब 40 लाख रुपये का मुआवजा मिला है। नई मस्जिद का निर्माण एक मदरसे की जमीन पर करने की अनुमति भी मिल गई है। शासन की सहायता से जल्द उसका निर्माण शुरू करवा देंगे। कहा कि यह मस्जिद राष्ट्रीय महत्व के एक काम के बीच में आ रही थी। सबकी रजामंदी से इसे गिरावाया जा रहा है। कोई आपत्ति नहीं है। एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद धार्मिक स्थलों के भवनों को गिराया जा रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण में कोई बाधा नहीं है। निर्माण कार्य जारी है। करीब 125 साल पुराने हनुमान मंदिर को भी गिराया गया है। इस मंदिर का उसी स्थान से पीछे हटकर निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, इसके भवन को भी तोड़ा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। यह कार्रवाई विकास और सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन गई है। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि दोनों पक्षों से संवाद करने के बाद उनकी रजामंदी से ही दोनों धार्मिक इमारतों को हटाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें