फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केले के खेत में गड्ढे में मिला लापता बालक, सीनियर छात्र पर पीटकर फेंकने का आरोप

यूपी के सीतापुर में सोमवार की शाम से लापता बालक देर रात खेत के खेत में मिला। पुलिस ने इसे बरामद किया। बेटा मिलने के बाद घरवालों की जान में जान आई। बताया गया कि उसके सीनियर छात्र ने उसे पीटकर खेत में फेंक दिया था। मामला कोतवाली महमूदाबाद के बहरवा गांव का है। गांव निवासी सूरज का बेटा उत्कर्ष (5) सोमवार की शाम करीब 5 बजे लापता हो गया। इस पर पिता सूरज व घरवालों ने तलाश शुरू की। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। देर रात पुलिसकर्मियों ने दरियापुर गांव में शिवबालक के केले के खेत में मिट्टी के गड्ढे में बालक मिला। पूछने पर बालक ने बताया कि उसके स्कूल में पढ़ने वाला एक 10 वर्षीय सीनियर छात्र बुलाकर ले गया था। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी पिटाई की। इसके बाद अपने पिता के ही केले के खेत में मिट्टी के गड्ढे में फेंक दिया। पिता सूरज ने बताया कि उनके बेटे को आरोपी छात्र अक्सर स्कूल में पीटता रहता है। टीचर या घरवालों ने कभी डांटा नहीं। इसलिए उसके हौंसला बढ़ता गए। अब हम थाने में तहरीर देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें