मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित गांव में साफ-सफाई अभियान शुरू करा दिया गया है। ग्राम पंचायत के कर्मचारी और सफाईकर्मी नालियों की सफाई, कूड़ा उठाने तथा सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई में जुटे हैं। गांव की सड़कों और आसपास के क्षेत्रों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। अधिकारियों की टीम लगातार तैयारियों का जायजा ले रही है। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।