थाना चिल्हिया पुलिस ने थानाक्षेत्र के गौरा बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का अनावरण किया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 1 पेटी देशी शराब 'बंटी बबली', 1 स्कैनर/पास मशीन और एक हजार रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने खुलासा करते हुए जानकारी दी।